नगर पालिका के सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के सभासदों ने बोर्ड बैठक, जिसमें बजट की बैठक की पुष्टि न होने को लेकर अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी उपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2021 - 22 की बजट बैठक मार्च 2021 में होने के उपरांत अभी तक दो बार एजेंडा निकालने के बाद भी बिना कारण बताए मीटिंग स्थगित कर दी गई है, जबकि बजट बैठक होने के पश्चात बजट की पुष्टि होना आवश्यक है ।
ज्ञापन में मांग की गई कि अति शीघ्र बैठक कराकर बजट की पुष्टि करें तथा पालिका की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जाए । ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ सभासद सुशील कुमार जैन , आशीष गुप्ता, मोहम्मद सलीम अहमद, अकरम खान, मोहित बंसल, सुनीता राठौर, अरविंद राजपूत , रफीक अहमद, मोहम्मद इमरान खान, राजवीर सिंह उपदेश शर्मा आदि थे ।

No comments:
Post a Comment