15 समूहों को एसबीआई ने बांटे 75 लाख के ऋण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, December 21, 2022

15 समूहों को एसबीआई ने बांटे 75 लाख के ऋण

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । मऊ तहसील क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को एसबीआई की मऊ शाखा ने 15 समूहों को 75 लाख का ऋण मंजूर किया है। स्वयं सहायता समूहों को ऋण के रुप मंे 22.5 लाख रुपये शिविर में बांटे गये हैं। बुधवार को मऊ तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कला में लगे शिविर में खप्टिहा, सुरौंधा, चंदई के स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया गया। समूहांे की महिलाओं को बैंक अधिकारियों व ग्रामीण आजीविका मिशन स्टाफ ने ऋण प्रबंधन व वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी। बैंक कर्मचारियों ने स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता के बारे में प्रशिक्षण भी दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे स्वयं सहायता से जुडकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। 


शिविर में विभिन्न बैंकों की योजनाओं की जानकारी  दी। आर्यावर्त बैंक, बैंक आफ बडौदा के स्टाफ मौजूद रहे। एनआरएलएम स्टाफ जिला प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक विनय कुमार, देवेश कुमार शर्मा, अभिषेक व समूह की विमला व बैंक सखी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages