पुलिस ने दबोचा जिला बदर अपराधी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, December 21, 2022

पुलिस ने दबोचा जिला बदर अपराधी

गुमशुदा बालक को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड अभियान के तहत मऊ थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में दरोगा बालकिशुन की टीम ने जिला बदर गुड्डन मिश्रा उर्फ गजेन्द्र कुमार पुत्र उमेशचन्द्र निवासी शिवपुर मजरा शेषासुबकरा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मऊ थाने के दरोगा बालकृष्ण की टीम ने जिला मजिस्टेªट के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले जिला बदर गुड्डन मिश्रा को दबोचकर उसके खिलाफ थाने में 10 यूपी गुण्डा एक्ट दर्ज किया है। उस पर विभिन्न मामलों के पांच मामले दर्ज हैं। टीम में दरोगा बालकिशुन, सिपाही रवीन्द्र व होलिकेन्द्र शामिल रहे। 


इसी क्रम में कोतवाली कर्वी के दरोगा राधेश्याम सिंह की टीम ने 12 घंटे के अन्दर गुमशुदा बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बीस दिसम्बर की रात 11 बजे कोतवाली कर्वी में छोटेलाल यादव निवासी बनकट नहर रोड ने सूचना दी कि उसका पुत्र लवकुश यादव (13) घर से कोचिंग करने गया था। काफी खोजबीन की गई है, वह घर नहीं लौटा है। दरोगा ने बालक को सवेरे दस बजे रेलवे स्टेशन कर्वी से बरामद कर परिजनों के सुुपुर्द किया। बालक को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। टीम में दरोगा के साथ सिपाही दिनेश यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages