नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय निर्वाचन संपन्न

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बड़ोखर खुर्द का ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बडोखर खुर्द में सम्पन्न हुआ। विभिन्न पदाधिकारियों के नव चयन के लिए जिला संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य अतिथि एवं निर्वाचन प्रभारी के रूप में रामशंकर यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामसुफल जिला कोषाध्यक्ष, जयकिशोर दीक्षित जिला संयुक्त मंत्री उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण के साथ प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारीगण

ब्लाक बड़ोखर खुर्द की नवगठित ब्लाक कार्यकारिणी में अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव, मंत्री राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, संयुक्त मंत्री कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष निहाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र, वेदप्रकाश, साधना निगम, रंजना सिंह, अर्चना, संगठन मंत्री सलमा, बीना पाल, तरन्नुम, दिलीप त्रिपाठी, अम्बरीश, प्रचार मंत्री संतोष, अखिलेश, अंजूलता, शशि, रागिनी, उपमंत्री रामशरण, विवेक, रूपेंद्र, सोना यादव, वैदेही, अकाउंटेंट सुधीर, मीडिया प्रभारी विनय बाजपेई, आडिटर राममिलन निर्वाचित हुए। उक्त कार्यक्रम में अनुराग मिश्र उपस्थित हुए और सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी को निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति करने का आवाहन किया। इस अवसर पर जनपदीय पदाधिकारी अकील सिद्दीकी, जयगोपाल, श्यामनारायण, अंजना तिवारी, नंदिता चौहान, मीनाक्षी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सुशील मिश्र द्वारा संचालित किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages