गणित मेले में छात्र-छात्राओं ने लगाईं दुकानें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

गणित मेले में छात्र-छात्राओं ने लगाईं दुकानें

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर भव्य गणित मेले का आयोजन किया गया इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबूलाल गुप्ता द्वारा फीता काटकर और श्रीनिवास रामानुज के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं माता सरस्वती के चरणों में समर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की दुकानें छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाई गई। इसका अवलोकन पूरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा उनके साथ आए हुए अभिभावकों ने किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कई गणित संबंधी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उल्टी गिनती प्रतियोगिता, पहाड़ा प्रतियोगिता, गणित चार्ट प्रतियोगिता, गणित निबंध प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के गणित माडल प्रस्तुत किए गए।

गणित मेला का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते अतिथि

इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर जगन्नाथ पाठक जिला संघ चालक बजरंग विद्यालय से आए हुए कृष्ण स्वरूप मिश्रा, डीएवी इंटर कालेज के गणित प्रवक्ता राजेश गुप्ता, सुखदेव तिवारी आदि ने अपनी महती भूमिका अदा की। विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार सिंह एडवोकेट ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से संबंधित विभिन्न गणित विषय के घटनाक्रम का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस पूरे विज्ञान मेले के आयोजक मनोज तिवारी तथा कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अजय अवस्थी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था प्रमुख विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी एवं नारायण तिवारी, अमरनाथ मिश्रा रहे। कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महादेव प्रसाद, एसके दीक्षित विनीत वर्मा, सुनीति गुप्ता, केशव शुक्ला, कंचन सिंह धीरेंद्र रावत, शैलेंद्र सिंह, अमित शर्मा एवं अजय अवस्थी, रवि तिवारी, उपेंद्र अवस्थी ने सहयोग किया। गणित प्रदर्शनी भुवनेश्वर सिंह गणित चार्ट में शिवम यादव चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांजल तिवारी रंगोली प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता संध्या साहू कविता में अंजली गणित भाषण में उमेश यादव एवं गणित निबंध में चाले राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली यादव हर्षित आदित्य साहू प्रतिभा अग्निहोत्री नितेश राय आदि ने भी अपना स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेई के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं विष्णु द्विवेदी ने पूरे कार्यक्रम से अवगत कराया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages