मवइया वृद्धाश्रम में लगा होम्योपैथिक शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

मवइया वृद्धाश्रम में लगा होम्योपैथिक शिविर

वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवाएं

फतेहपुर, शमशाद खान । यूथ आइकान डा. अनुराग श्रीवास्तव लगातार समय-समय पर वृद्धाश्रम समेत विद्यालयों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दवाएं वितरित करने का काम करते हैं। गुरूवार को उन्होने मवइया स्थित वृद्धाश्रम में होम्योपैथिक शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि का वितरण किया। 

शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डा. अनुराग श्रीवास्तव।

डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकॉन ने मवइया स्थित वृद्धाश्रम में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर व औषधि वितरण का आयोजन किया गया। डॉ अनुराग ने सभी वृद्धजनों का रक्तचाप परीक्षण किया। अधिकतर वृद्धजन सर्दी, खांसी, बुखार व पाचन संबंधित समस्याओं से ग्रसित थे। सभी को रोग प्रतिरोधक क्षमतावर्धक सीरप का वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव सहित वार्डेन नीतू वर्मा व अशोक कुमार, संदीप, दुर्गा उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages