खनिज चेक पोस्ट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

खनिज चेक पोस्ट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी दीपा रंजन आज खनिज चेक पोस्ट गिरवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने चेक गेट में लगे कैमरों के संचालन को चेक कराते हुए निर्देश दिये कि चेक गेट में लगे सीसी कैमरे व अन्य सर्विलांस कैमरे निरन्तर संचालित रहें। यदि किसी खनिज चेक पोस्ट एवं अन्य स्थलों के सर्विलेंस कैमरा बंद पाए गए

खनिज चेक पोस्ट का निरीक्षण करतीं डीएम दीपा रंजन

तो संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि निरंतर खनिज चेक पोस्ट व अन्य सर्विलांस स्थलों का निरीक्षण करें। चेक पोस्ट के कैमरे किसी भी स्थिति में बन्द नही रहने पाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग न होने पाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी एवं खनिज अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages