कांग्रेसी नेता विनय तिवारी ने थामा भाजपा का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 20, 2023

कांग्रेसी नेता विनय तिवारी ने थामा भाजपा का दामन

निर्विरोध सभासद बनने का रास्ता साफ

फतेहपुर, शमशाद खान । कांगेसी नेता रहे तत्कालीन सभासद विनय तिवारी ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई तत्पश्चात उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा से प्रमोद द्विवेदी को सदर नगर पालिका का प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा से इतर सामाजिक लोगों ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू किया। इसी के तहत तीन बार से लगातार सिविल लाइन से सभासद रहे विनय तिवारी चौथी बार सभासद का चुनाव लड रहे थे। साथ ही कांग्रेस से सदर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का टिकट भी मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय ही मैदान में कूद पडे

पार्टी का दामन थामने पर विनय तिवारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष।

थे। दो दिन से चल रही कवायद के बाद सिविल लाइन से भाजपा ने अपने प्रत्याशी का पर्चा वापस करा लिया और विनय तिवारी का चेयरमैनी का पर्चा वापस करा कर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने विनय तिवारी को भाजपा में शामिल करा लिया। इस तरह से विनय तिवारी के पास चौथी बार लगातार सिविल लाइन से सभासद बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार तो विनय निर्विरोध सभासद निर्वाचित होंगे। इस मौके पर डा. देवाशीष पटेल, पुष्पराज पटेल, स्वरूप राज सिंह जूली, नीरज सिंह, धनंजय द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, राम प्रताप गौतम समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages