अध्यक्ष पद को किसी ने नहीं किया नामांकन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 19, 2023

अध्यक्ष पद को किसी ने नहीं किया नामांकन

24 अप्रैल तक है सुविधा 

मानिकपुर में भाजपा दे सकती है ऊषा देवी को टिकट

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नगर निकाय नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीन दिन बीतने के बाद भी कर्वी नगर पालिका, मानिकपुर, राजापुर और मऊ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बुधवार को नगर निकाय नामांकन प्रक्रिया शुरु हुए तीन दिन बीत गये हैं। अध्यक्ष पद की बात तो दूर सभासद पद के लिए भी मात्र मऊ में एक व्यक्ति ने पर्चा दाखिल किया है। संभावित अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र कई सेटों में खरीदे हैं। लोगों का मानना है कि प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इससे नामांकन पत्र नहीं भरे जा रहे। 


कुछ प्रत्याशी नामांकन करने को अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले में 24 अप्रैल तक नामांकन करने की सुविधा दी गई है। इसके चलते लोग मान रहे हैं कि अभी पर्याप्त समय है। 24 अप्रैल के पहले नामांकन प्रक्रिया में बाढ आने की सम्भावना है। इसी क्रम में मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार मानिकपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में हफ्तों से नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर जोर-आजमाइश जारी है। भाजपा से सीताराम पासवान की पत्नी ऊषा देवी का टिकट तकरीबन फाइनल माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा होना शेष है। आज-कल में कोर कमेटी की बैठक में ऊषा देवी के नाम पर मुहर लग सकती है। इससे भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages