वैश्य एकता परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 2, 2024

वैश्य एकता परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह

फतेहपुर, मो. शमशाद । होली का त्योहार सामाजिक समरसता का पर्व है। आपसी भेदभाव बुलाकर भाईचारे का संकल्प लेते हुए होली मिलन समारोह अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने स्टेडियम के पास लोधीगंज में मनाया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। परिषद के होली मिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण शरन व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कविता रस्तोगी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व है। इसमें आपसी भेदभाव मिटाकर भाईचारे का संकल्प लेना होगा। तभी होली पर्व का उद्देश्य सफल होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि होली पर्व के माध्यम

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी।

से एकजुट होकर समाज को संगठित करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों को भी त्यागने का हम सभी को इस पर्व में संकल्प लेना होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण, राम विशाल गुप्त, हरिओम रस्तोगी, आनंद स्वरूप रस्तोगी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, माया शिवहरे, सुनीता गुप्ता, स्वाती ओमर, सुमित गुप्ता, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, संजय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, संजय गुप्ता, सुशील गुप्त, विनय शरण, विनय फौजी, सत्येंद्र अग्रहरि, सुधीर गुप्ता, नारायण गुप्ता, संतोष गुप्ता, श्रीकृष्ण चन्द गुप्त, आशीष अग्रवाल, गुड्डन जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, अंशु अग्रहरि, मनोज सोनी, सौनक गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages