एंबुलेंस कर्मचारियों ने मनाया ईएमटी-डे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 2, 2024

एंबुलेंस कर्मचारियों ने मनाया ईएमटी-डे

उत्कृष्ट कार्यां के लिए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी सम्मानित

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद में संचालित 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने ईएमटी डे धूमधाम से मनाया। बीते वर्ष के उत्कृष्ट कार्यां के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में कुल 68 एंबुलेंस आम जनमानस की सेवा में संचालित है। जिसमें 102 की एंबुलेंस संख्या 35 व 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है। जो जनपद के अस्पतालों व दुघर्टना वाले क्षेत्र में तैनात है। दुर्घटना की सुचना मिलने पर सर्वप्रथम एंबुलेंस कर्मचारी ही पीड़ित और घायल लोगों के पास पहुंचकर प्राथमिकी उपचार के साथ अस्पताल में भर्ती कराते है। जिसके लिए इन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित एंबुलेंस कर्मचारी।

कर्मचारियों को स्वास्थ विभाग का प्रमुख अंग कहा जाता है। प्रतिदिन एंबुलेंस कर्मचारी दर्जनों घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते है और लोगो की जान बचाते है। ईएमटी डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यां के लिए कर्मचारियों को मिठाई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला के एंबुलेंस प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, रितेश कुमार, मो. शोएब समेत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर्मचारी हेल्पडेस्क नीतू देवी, दीक्षा द्विवेदी, एंबुलेंस कर्मचारी पुष्पेंद्र, नीलू, रेनू, रीना, सायना, अनुज, राकेश, पंकज, रामअर्जुन, प्रमोद, वीरेंद्र, बाल गोविंद, शुभम सिंह मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages