हेडगेवार की जन्म जयंती पर किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 1, 2024

हेडगेवार की जन्म जयंती पर किया नमन

कस्बे के स्वराज भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

तिंदवारी, के एस दुबे । कस्बे के स्वराज भवन में विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक, संघ के सर संघचालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भारतीय संस्कृति के परम उपासक, अपना संपूर्ण जीवन हिन्दू समाज व राष्ट्र के उत्थान में समर्पित करने वाले, कुशल संगठनकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रवाद, अनुशासन और निस्वार्थ समाजसेवा के उनके आदर्श हम सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण व देशसेवा के

हेडगेवार जी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता व अन्य

पथ पर सदैव प्रेरित करते रहेंगे। डा. हेडगेवार कहा करते थे कि राष्ट्रीय जीवन के हर क्षेत्र में हिंदुत्व के आध्यात्मिक और आदर्शों से स्पंदित हुए बिना स्वातंत्र्य की कोई कीमत नहीं। इस अवसर पर संघ के तिंदवारी मंडल कार्यवाह अमन गुप्ता, सहकारी संघ अध्यक्ष अरुण सिंह पटेल, विनोद नामदेव, गोविंद तिवारी, शिवम द्विवेदी, कृष्णा सोनी, सुधीर गिरि, सुनील कुशवाहा, बहादुर कुरील, प्रकाश प्रजापति, नरेन्द्र धुरिया, देवीचरण श्रीवास, सोम शुक्ला, राजू सविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages