सैकड़ों की संख्या में वृद्ध माताओं के साथ भोजन कर संघर्ष महिला संगठन ने मनाया मातृ दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 14, 2024

सैकड़ों की संख्या में वृद्ध माताओं के साथ भोजन कर संघर्ष महिला संगठन ने मनाया मातृ दिवस

रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

झाँसी। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष महिला संगठन द्वारा सैकड़ो की संख्या में महिलाओं को भोजन एवं अन्य खाद्यान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृद्ध महिलाओं की माल्यार्पण के साथ हुई संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी एवं अन्य पदाधिकारी गण संघर्ष सेवा समिति केंद्रीय कार्यालय से एकत्रित होकर हसारी स्थित ग्वालटोली पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ो की संख्या में महिलाओं को भोजन एवं बच्चों को खाद्य पदार्थ वितरित किये। तत्पश्चात सभी ने केक काटकर मातृ दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी ने कहा माताओं को सम्मानित करने का यह विशेष दिन है प्रत्येक माँ अपनी संतानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती है उसके बदले में वह उनसे केवल सम्मान चाहती है। मां हमारी हो या किसी और की हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। आगे के क्रम में संगठन की उपाध्यक्ष सिमरत जिज्ञासी ने


कहा हमारे धर्म में महिला को शक्ति स्वरुपा माना गया है जब जब धर्म पर संकट आया है शक्ति स्वरूपा ने ही अवतार लेकर आताताइयों का संहार किया है। हर माँ अपनी संतानों के लिए अपने प्राण तक न्योछावर करने से पीछे नहीं हटती इसीलिए हमारे जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघर्ष महिला संगठन से सोनिया सिंह, अंजलि अग्रवाल, ओमनी राय, प्रेरणा शहवानी, ज्योत्सना एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages