भाजपा की खिसक चुकी है सियासी जमीन : मो. आसिफ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 16, 2024

भाजपा की खिसक चुकी है सियासी जमीन : मो. आसिफ

केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

भाजपा के जूठ उजागर, एनडीए के लोग छोड़ रहे गठबंधन

फतेहपुर, मो. शमशाद । भाजपा की सियासी जमीन खिसक चुकी हैं प्रधानमंत्री के भाषणों में हताशा है। एनडीए गठबंधन की पार्टियां गठबंधन से भागना चाह रही हैं। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़े दल के रूप में होगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगी। उक्त बातें सपा नेता एवं हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक मो. आसिफ ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में भाग लेने जनपद आए पूर्व विधायक मो. आसिफ ने भाजपा सरकार पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की सियासी जमीन खिसक चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने पर कहा कि जनता भाजपा व बसपा की असलियत जानती है। भाजपा से केवल सपा ही लड़ सकती है। बसपा के लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ही भाजपा को रोकने का काम करेगा। भाजपा की ज़मीन खिसकने से

सपा नेता मो. आसिफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हताश हो चुके हैं। उनके बयानों में हताशा समझी जा सकती है। एनडीए गठबंधन के लोग स्वयं गठबंधन से भागना चाहते है। जनपद से विधानसभा चुनाव में चेहरा बनने की बात पर कहा कि जनता का प्यार व स्नेह उन्हें प्राप्त है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी उन्हें जो निर्देश देगी उसका पालन करेंगे। लोकसभा चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक सीटें हासिल करेगी। केंद्र की इंडिया गठबंधन सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगी। युवाओं ने पूर्व विधायक का फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages