फतेहपुर, मो. शमशाद । कल प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा जोनिहा कस्बे में होगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना देखने को मिल रहा है। सभा में आने वाले समर्थकों के लिए विशाल टेंट के साथ ही कुर्सियों व पेयजल की समुचित व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता जिम्मेदार वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने लगातार निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। तैयारियों को अंतिम रूप में पूर्ण कराने को लेकर जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बिन्दुवार जरूरी सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिला प्रभारी ने बताया कि 16 मई को
![]() |
तैयारियां का जायजा लेतीं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय। |
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सभा में उनकी लोकप्रियता व उनके द्वारा कानून व्यवस्था की मुरीद बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने आयेंगे। जिसको ध्यान में रखकर तैयारियां चल रही हैं। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी में लगे हैं। योगी जी की जनसभा के दूसरे दिन 17 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों में कार्यकर्ता दिन रात जिम्मेदारियों को मनोयोग से पूर्ण कर रहे हैं। वहीं बूथ, शक्ति केंद्र के साथ ही मंडल का देवतुल्य कार्यकर्ताओ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में प्रचार प्रसार व सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment