तल्ख धूप में निकलना मुश्किल, लू के थपेड़े कर रहे लाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 15, 2024

तल्ख धूप में निकलना मुश्किल, लू के थपेड़े कर रहे लाल

सूरज चढ़ते ही गर्मी दिखाने लगती रौद्र रूप

पुरवाई हवा से लुढ़का पारा, उमस ने जमाया डेरा

फतेहपुर, मो. शमशाद । तल्ख गर्मी का सितम एक बार फिर से शुरू हो चुका है। दिन में झुलसा देने वाली तीखी धूप की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को तेज धूप की वजह से दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 16 मई से भीषण गर्मी के आसार जताए हैं। जिसे देखते हुए हीट वेव चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मंगलवार रात हवा चलने से तापमान में आंशिक गिरावट आई और यह 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसकी वजह से दिन में बाहर निकलना मुश्किल रहा। तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से त्वचा झुलसने का एहसास होता रहा। इसकी वजह से बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। थरियांव मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इस बीच लू के चलने के भी आसार

लू के थपेड़ों से बचने के लिए मुंह ढके युवतियां।

हैं। तपन के साथ लू के थपेड़ों से सड़कों पर वीरानगी छाई रही। सुबह 10 बजे के बाद लोग घरों में दुबक गए। बुधवार को पुरवाई हवा के चलने से पारा तो लुढ़का तापमान में गिरावट आई लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। गर्मी हर दिन पुराना रिकार्ड तोड़ रही है। बुधवार को पारा एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं हवा ने रूख बदला और पुरवा हवा चली तो तापमान में कुछ गिरावट आई लेकिन उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन में बदली आ जाने से तपिस और बढ़ गई। आसमान से धूप बनकर आग बरसी। कूलर पंखे भी उमस के आगे पस्त हो गए है। लोगों को घर बाहर कहीं सुकून नहीं मिल रहा था।

वीरान हो जाती हैं बाजार की सड़कें

चटख धूप के साथ तपिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। धूप निकलते ही शहर के बाजारों की सड़के वीरान हो जाती हैं। लोगों का कहना है मौसम का यही हाल रहा तो जून महीने में घर से निकलना भी मुश्किल रहेगा। इस साल गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages