भगवान भास्कर के प्रचंड रूप से जनता बेहाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 27, 2024

भगवान भास्कर के प्रचंड रूप से जनता बेहाल

गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों ने भी पसारे पांव

दोपहर के समय सड़कों पर छा जाता सन्नाटा

फतेहपुर, मो. शमशाद । नौतपा के तीसरे दिन भी भगवान भास्कर के प्रचंड स्वरूप के चलते आम जनजीवन खासा बेहाल दिखा। तेज धूप के चलते लोग दोपहर समय घरों में ही कैद नजर आए। धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्मी अपने पूरे प्रचण्ड रूप धारण कर चुकी है। बढ़ती गर्मी के वजह से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। सुबह दस बजते ही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मौसम का मिजाज दिनो दिन गर्म होता जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के यत्न कर रहे हैं। गर्मी से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। इंसान ही नही पशु पक्षी भी तापमान के गर्म तेवरों से बेहाल नजर आ रहे हैं। सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जिससे लोग बेहाल हो उठे। जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के यत्न करते रहे कोई छाता लेकर तो महिलाएं भी स्टाल व दुपट्टे से मुंह ढके नजर आई। वहीं तरण तालों में भी लोग पहुंच कर गर्मी से बचाव के यत्न करते दिखाई दिये। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते दोपहर के समय लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझते है। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आने लगता है। गर्मी की बढ़ती दस्तक के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। संका्रमक बीमारियों की चपेट में सर्वाधिक नौनिहाल ही नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते नौनिहाल के हाल बेहाल हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय से लेकर निजी नर्सिंग होमों तक गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। चिकित्सक बताते है कि गर्मी की बढ़ती दस्तक के चलते तेज धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए खासा हानिकारक साबित हो सकता है। धूप से बचाव के यत्न करने चाहिए तथा साथ ही साथ ग्लूकोज का अधिक से अधिक मात्रा मे सेवन करना चाहिए। 

भीषण गर्मी के बीच तालाब में डुबकी लगाते बच्चे व जानवर।

तालाब में बच्चे कर रहे मौज-मस्ती

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच जहां शहर के लोग कूलर, पंखा व एसी का सहारा लिए हुए हैं वहीं गांवों में आज भी बच्चे और नौजवान गर्मी से राहत पाने के लिए तालाबों का सहारा लेते हैं। सोमवार को भी भीषण गर्मी के बीच कई तालाबों में जानवरों के साथ-साथ बच्चे भी अठखेलियां करते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए वह तालाब में डुबकी लगाते हैं। यह उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages