एंबुलेंस कर्मियों ने धूमधाम से मनाया पायलट डे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 27, 2024

एंबुलेंस कर्मियों ने धूमधाम से मनाया पायलट डे

उत्कृष्ट कार्यां के लिए सम्मानित हुए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद में संचालित 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी ने धूमधाम से पायलट डे मनाया। बीते माह के उत्कृष्ट कार्यां के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में कुल 68 एंबुलेंस आम जनमानस की सेवा में संचालित है। जिसमें 102 की एंबुलेंस संख्या 35 व 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है। जो जनपद के अस्पतालों व दुघर्टना वाले क्षेत्र में तैनात है। दुर्घटना की सुचना मिलने पर सर्वप्रथम एंबुलेंस कर्मचारी ही पीड़ित और घायल लोगो के पास पहुंचते और प्राथमिकी उपचार के साथ अस्पताल में भर्ती कराते है। जिसके लिए इन कर्मचारियों को स्वास्थ विभाग का प्रमुख अंग कहा जाता है। प्रतिदिन एंबुलेंस कर्मचारी दर्जनों घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित करते जिला प्रभारी।

कराते है और लोगो की जान बचाते है। तो वही पायलट डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यां के लिए कर्मचारियों को मिठाई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में जिला एंबुलेंस प्रभारी रितेश कुमार समेत उत्कृष्ट कार्य के सम्मानित कर्मचारी एंबुलेंस कर्मचारी सुरेश, प्रमोद, आदित्य, आनन्द, मनोज, पुष्पेंद्र, अनूप, दिनेश, अवनीश, अशोक, संजय, सचिन, विपिन, संतोष, विवेक आदि सभी एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages