फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला कमेटी की ओर से भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को राहत दिलाए जाने के उद्देश्य से शर्बत वितरण का स्टाल लगाया गया। आने-जाने वाले लोगों को गर्मी के बीच ठंडा शर्बत पिलाकर गला तर कराया। सभी ने इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलातीं महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह व अन्य। |
महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को सबसे अधिक ठंडे पानी व शर्बत की दरकार होती है। उन्होने कहा कि गर्मी में लोगों का गला तर कराना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होने सभी का आहवान किया कि अधिक से अधिक जनसेवा के कार्यों में लोगों को आगे बढ़कर आना चाहिए। इस मौके पर संजय गुप्ता, मीरा पटेल, बीना श्रीवास्तव, अंजुला गुप्ता, पुष्प सिंह, बृजेश सोनी, मुकीम अहमद, शमीम, राजकरण सिंह आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment