बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बनाएं माहौल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 8, 2024

बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बनाएं माहौल

लोजपा रामविलास की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक नासिरपीर रोड स्थित एक गार्डेन में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने किया। संचालन आचार्य श्रीकांत शुक्ला ने किया। अपने संबोधन में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को जिताने के लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि

बैठक को संबोधित करते लोजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

बूथ स्तर तक पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएं। भाजपा की उपलब्धियां को गिनाए। उन्होंने कहा जितना विकास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है उतना विकास पहले की सरकारों में कभी नहीं हुआ। लिहाजा विकास के मुद्दे को लेकर लोजपा के सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनता के बीच में जाएं और इन्हीं उपलब्धियां को बताकर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करें। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश सचिव राम सजीवन, प्रदेश सचिव अरविंद शुक्ला, साजन सिंह, सलीम खान, अब्बास मेहंदी, सीबी सिंह, अनिल पासवान सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages