स्वस्थ, निरोगी और ऊर्जावान रहने के लिए नित्य योग अति आवश्यक है - श्याम बिहारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 21, 2024

स्वस्थ, निरोगी और ऊर्जावान रहने के लिए नित्य योग अति आवश्यक है - श्याम बिहारी

कानपुर, संवाददाता - 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर केशव मधुवन वाटिका योग एवम ध्यान केन्द्र में योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी के मार्गदर्शन एवम संत प्रतिमा प्रेम जी के सानिध्य मे प्रातः 6 से 7.30 बजे के मध्य योग कक्षा का अयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में योगीजन उपस्थित हुए। योग कक्षा का संयोजन महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने किया। योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी ने बताया स्वस्थ, निरोगी और ऊर्जावान रहने के लिए नित्य योग अति आवश्यक है। संत प्रतिमा प्रेम जी ने कहा कि ऋषियों की यह योग विधा हजारों वर्ष पुरानी है। यह आपके शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं डालती है अपितु रोग निदान में सहायक होती है।

 


    महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया की योग गुरु बाबा रामदेव जी के हम सभी लोग ऋणी हैं कि उन्होंने ने इस विधा को जन जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया साथ ही माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाते हुए पूरे विश्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में योग को मान्यता दिलाई। योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी का सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री जयराम दुबे,श्रीराम उत्तम, रोशन लाल वर्मा, पी के त्रिपाठी ने किया। योग कक्षा में प्रमुखरूप से श्री आर के त्रिपाठी, राम प्रकाश पाण्डेय, बी के तिवारी,राज कुमार शर्मा,राजू निगम, विजय आरती गौतम पार्षद, अशोक गुप्ता, संजय भदौरिया, रेनू अवस्थी, पूनम कुमार,जया त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, नीलम सिंह,पिंकी त्रिवेदी,मुन्नी अवस्थी,शीला सचान, बीना सचान, ममता त्रिपाठी, नीता कटियार, रूबी मल्होत्रा, आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages