संस्कारशाला में बच्चो ने कल्पना की उड़ानों में भरे रंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 30, 2024

संस्कारशाला में बच्चो ने कल्पना की उड़ानों में भरे रंग

कानपुर, संवाददाता - आज ईश्वर प्रेम आश्रम, केशव नगर में प्रत्येक रविवार को  लगने वाली संस्कारशाला में बच्चो की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संत प्रतिमा प्रेम जी के मार्गदर्शन, श्रीमती मणि तिवारी जी के प्रयास एवम राजेन्द्र अवस्थी के संयोजन  में किया गया  किया जिसमे तमाम सारे स्थानीय बच्चो ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता की विषय वस्तु भगवान श्री कृष्ण से संबंधित किसी भी वस्तु या प्रतीक को रेखांकित कर उसमे रंगों को भरना था। प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे सभी बच्चों ने बहुत ही उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए चित्रों को उकेरा। बच्चो


का उत्साह वर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम पुरस्कार शगुन, द्वितीय सत्या एवम तृतीय पुरस्कार रूही को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुखरूप से निधांश, यश, शर्मिला, सत्या, श्रेयांश, वंश आदि ने भाग लिया। आज की प्रतियोगिता के आयोजन में प्रमुखरूप से श्री संतोष कुमार तिवारी, श्याम बिहारी शर्मा, राज कुमार शर्मा जया, स्वेता आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages