कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 19, 2024

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के ज्वालागंज बस स्टाप स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिले व शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर अपने नेता जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। सभी ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया। जन्म दिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर भाजपा की प्रत्येक जन विरोधी नीतियों का संसद के बीच करारा जवाब देते हुए उनका विरोध किया एवं पूरे देश का भ्रमण कर जनता के दुख दर्द को समझा वह अपने आप में एक

राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटते कांग्रेसी।

मिसाल है। साथ ही सत्ता पक्ष द्वारा दी गई तमाम प्रताड़ना का हिम्मत के साथ डट कर मुकाबला किया वह भी हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी जी के साहस और परिश्रम का परीणाम है कि आज हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में संसद में स्थापित हैं एवं हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में संगठन प्रभारी राजन तिवारी, चौधरी मोइन राइन, प्रवक्ता डीपी दुबे, शेख एजाज अहमद, बृजेश मिश्रा, माधुरी रावत, जब्बर सिंह, पुत्तन मिश्रा, विवेक मिश्रा, बच्चा बाजपेई, युवक कांग्रेस अध्यक्ष निखित द्विवेदी, जेपी पासवान, मोहम्मद इशरत खान, अखंड प्रताप सिंह, भगवान दास गुप्ता, बृजेंद्र मौर्या, गगन प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages