प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का दिया फरमान

फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के काफिले को कांग्रेसियों ने जनपद सीमा कटोघन टोल प्लाजा के समीप रोक कर उनका फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने का फरमान दिया। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला जनपद सीमा से गुजरा। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कटोघन टोल प्लाजा के समीप पहुंचे और जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जनपद सीमा में प्रवेश किया कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी व अजय राय जिंदाबाद के नारे लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी।

तत्पश्चात कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जनता ने इंडिया गठबंधन को जमकर वोट किया है। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि जमीनी स्तर पर काम किए जाएं। उन्होने कहा कि इसके लिए संगठन मजबूती बेहद जरूरी है। इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। तभी जनता के हितों की लड़ाई लड़ी जा सकेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, निर्मल तिवारी, कलीम उल्ला, असगर अली, मो. हारिस, सलीम शेख, अभय शुक्ला, मो. कासिम, एतेशाम नकवी, मो. जावेद, होरीलाल तिवारी, जुल्फिकार अहमद, कमल मिश्र, शकील, वसीम, असलम, हमीद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages