सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष

प्रदेश में सपा की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री को दी बधाई 

पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की कही बात

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने अपने अनेक पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और बीते चुनाव के परिणाम को लेकर सराहना करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के नेतृत्व में जीत की बधाइयां दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए जनपद की जनता का अभिवादन किया। कहा कि आप सभी सम्मान के पात्र हैं क्योंकि सभी ने चुनाव में अहम भूमिका निभाकर पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल करायी है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की सराहना कर अभिवादन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट करते यादव महासभा के जिलाध्यक्ष।

व्यक्त किया। महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने प्रदेश की अत्यधिक सीटों पर सपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी पार्टी बन चुकी है और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की। उन्होने जनपद की अनेक समस्याओं पर भी पूर्व मुख्यमंत्री से चर्चा किया। इस मौके पर महासभा के संरक्षक उदय प्रताप यादव, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, यश भारती से सम्मानित यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा यादव, अभिज्ञान यादव, आनन्द यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, यादव महासभा के सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, जिला महासचिव नरसिंह यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विनय यादव, जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages