मोदी की हैट्रिक लगी, हुई सत्य की जीत..... - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 9, 2024

मोदी की हैट्रिक लगी, हुई सत्य की जीत.....

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 336 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न 

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 336 वीं साप्ताहिक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन केपी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के महंत स्वामी रामदास उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए केपी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा सजी आरती मातु शारदे, पदवंदन स्वीकार करो। कवियश के याचक हैं हम सब, कविता का श्रंगार करो।। कार्यक्रम को गति देते हुए आगे कविता पढी़- मोदी की हैट्रिक लगी, हुई सत्य की जीत। लोकतंत्र के गर्व का, देश गा रहा गीत।। डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार प्रस्तुत किया- जन-जन के मानस मे बैठे मोदी, योगी। उनका कार्य दिखाई पड़ता, जन उपयोगी।। शिवसागर साहू ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-सत्तावन की क्रांति मे, जागा हिंदुस्तान। अंग्रेजी शासन हिला, बदला गया विधान।। फतेहपुर-खागा ने मिलकर, रण में भृकुटी

रविवासरीय काव्य गोष्ठी में हिस्सा लेते कवि।

तानी थी। मार भगाने हेतु जनों में, आई नहीं जवानी थी।। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने पढा-मैं चला उस तरफ, जिस तरफ वे गए। मिल गया आसियां और दिल खिल गए।। प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने विचार कविता में कुछ इस प्रकार रखे-लू ने मारे गर्म थपेड़े, धूप ने मारे मुक्के चार। बिजली आंख मारती रहती, कहां करूं एफआईआर।। सुन्दरम सोनी ने काव्य पाठ किया-धरती बंजर हो रही, खतरे में संसार। बाग-बगीचे मिट रहे, कुदरत है लाचार।। काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए अपने भाव एक गीत के माध्यम से कुछ यों व्यक्त किये-मोदी जी, शुभकामना, जियो हजारों साल। कीर्तिमान नूतन गढो़, भारत मां के लाल।। कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक ने आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages