एक्सईएन से मिला भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 5, 2024

एक्सईएन से मिला भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल

बहुआ क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था पर की चर्चा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । बहुआ क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार लाए जाने के उद्देश्य से बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के एक प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता विद्युत व अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम से मुलाकात की और व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष छोटे सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता विद्युत व अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम से मुलाकात की। जिसमें भाकियू नेताओं ने बताया कि बहुआ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इन दिनों बदहाल है।

एक्सईएन से वार्ता करता भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल।

जिसके चलते किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पावर हाउस की क्षमता अधिक न होने के कारण फाल्ट बने रहते हैं। जिनको दुरूस्त करने में काफी समय लग जाता है जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कई-कई दिनों तक बाधित रहती है। इस पर जल्द ही विचार करके 132 केवीए का पावर हाउस बनाया जाना चाहिए। समस्या सुनने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही निरीक्षण करके इस पर विचार किया जाएगा। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages