अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 5, 2024

अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

 कानपुर, संवाददाता - आज अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशव मधुवन वाटिका एवम उसके आस पास ईश्वर प्रेम आश्रम की संचालिका संत प्रतिमा प्रेम जी, समिति के अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवम महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्ग में  वृक्षारोपण किया गया जिसमे फलदार वृक्ष जैसे आम,बेल अमरूद, जूही आदि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि पर्यावरण में लगातार बढ़ता प्रदूषण, विकास के नाम पर हो रही बृक्षों की कटाई, मौसम में हो रहे परिवर्तन, बृक्षा रोपण के नाम पर हो रही खानापूरी, लगातार ए सी की संख्या में वृद्धि आदि कारणों से आज तापमान के स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है।


इन सब समस्याओं का एक ही समाधान है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाय। उसी कड़ी में आज केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में फलदार वृक्षों का बृक्षारोपण किया गया। आज के आयोजन में प्रमुखरूप से श्री पी के त्रिपाठी, आर के त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा, राजू निगम,, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, नीलम सिंह, पिंकी त्रिवेदी, मुन्नी अवस्थी,नीलम गौड़, श्वेता शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages