मतगणना में धांधली हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे सपाई: शिवशंकर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 3, 2024

मतगणना में धांधली हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे सपाई: शिवशंकर

हर संघर्ष को मुस्तैद हैं सपाई: विधायक  

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि चार जून की मतगणना जिला प्रशासन निष्पक्षता से कराये। ऐसा न करने पर सपाई हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। चेताया कि मतगणना में कोई धांधली होने पर सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सोमवार को सपा जिला कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जनता ने बढ-चढकर चुनाव में हिस्सा लिया है। दस साल से सत्ता में काबिज भाजपा ने देश के दबे-कुचलों, किसानों, नौजवानों बाबत चुनाव में एक शब्द नहीं कहा। महंगाई-बेरोजगारी बाबत प्रधानमंत्री के मंुह से एक शब्द नहीं निकला। वे निरर्थक मछली, मटन, मंगलसूत्र, मुसलमान जैसे राग अलापते रहे। संविधान व लोकतंत्र की रक्षा तथा आरक्षण और किसानों की फसलों की लागत, अग्निवीर जैसे मुद्दों को उठाकर इंडिया गठबंधन ने जनता के बीच अपनी पकड बनाई। जनता ने भी भरपूर वोट का समर्थन दिया। भाजपाई झूंठ बोलने में माहिर है। फर्जी ढंग से एक्जिट पोल से जनता को भरमा रहे हैं। ऐसे में मतगणना में कोई धांधली हुई तो सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पत्रकारों से बात करते सपा जिलाध्यक्ष आदि।

सपा विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि जिस तरह से शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है, उसी प्रकार से निष्पक्ष मतगणना भी होनी चाहिए। ऐसा न होने पर सपाई हर तरह के संघर्ष को मुस्तैद हैं। उन्होंने मांग किया कि मतगणना कार्य पूरी तरह से पारदर्शिता व निष्पक्षता से होना चाहिए। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, आप जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, सपा नेता निर्भय सिंह पटेल, सूरज सिंह पटेल, अरशद खान, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण पटेल, मो गुलाब खां आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages