हसवा सहकारी समिति में निदेशक ने किया पौधरोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

हसवा सहकारी समिति में निदेशक ने किया पौधरोपण

पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए

फतेहपुर, मो. शमशाद । विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे के किसान सहकारी समिति परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के निर्देशानुसार हसवा बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड परिसर में सहकारी भारती के प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने जनपद के विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया। जिसमें फलदार व छायादार किस्म के पौधे समिति परिसर में लगाए गए। निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि पेड़ जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए पौधे लगाकर संरक्षण करना जरूरी है। ऐसे में सभी को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा भी करना चाहिए। बिना पेड़-पौधों के हमारी

हसवा सहकारी समिति में पौधरोपण करते निदेशक।

संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती और पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं। जल का संरक्षण करते हैं। जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से पूरे पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। हसवा सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय राज सिंह ने कहा कि हमें पौधारोपण कर उनकी देखरेख भी जरूर करना चाहिए। ताकि प्रकृति को सुन्दर बनाने के लिए वृक्ष होना आवश्यक है। जिससे सभी को शुद्ध वातावरण मिल सके। जितना अधिक वृक्ष लगायेंगे तो उतना अच्छा मानसून बनेगा अन्यथा वह दिन दूर नहीं। जब धीरे धीरे रेगिस्तान का रूप धारण हो जायेगा। इस अवसर पर सचिव आनंद पाल सिंह शिवचरण सिंह, इंदु सिंह, विजय कुमार पांडेय, सुधीर सिंह, जगपाल सिंह, दिनेश यादव, सुरेश कुमार, छोटे लाल सहित विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages