फतेहपुर, मो. शमशाद । कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में दो रक्तदाताआें ने रक्तदान कर रक्तांजली अर्पित की। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा चलाये जा रहे गांव गांव रक्तदान की पहल के तहत छिवलहा निवासी आरती देवी ने गांव में रक्तदान की पहल को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करना प्रारंभ
![]() |
| कारगिल दिवस पर रक्तदान करते संस्था के सदस्य। |
किया। वहीं आवास विकास निवासी प्रांजुल ने भी स्वैछिक रक्तदान किया। जिसके लिए विभागाध्यक्ष वरदवर्धन बिसेन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह व रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, बृजेश, विनोद, कमला उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment