रोक के बाद भी मत्स्य का हो रहा शिकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

रोक के बाद भी मत्स्य का हो रहा शिकार

खखरेरू पुलिस ने मत्स्य लोड गाड़ी पकड़ी

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में यमुना नदी से रोक के बावजूद मछलियों का शिकार किया जा रहा है। पुलिस ने एक पिकअप पकड़ी है। मछली बेंचने बाजार जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। जिससे करीब दो कुंतल मछली बरामद की है। साथ ही पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मत्स्य

थाने में खड़ी पकड़ी गई पिकअप।

विभाग के अधिकारी को सूचना दी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि रोक के बावजूद मछली आखेट करने वाले चिन्हित किए जा रहे हैं। किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध मत्स्य आखेट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति मत्स्य आखेट न करे। रोक हटने के बाद ही आखेट किया जाए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages