बाढ़ प्रभावित कनवारा, ब्रम्हाडेरा का डीएम ने किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 8, 2024

बाढ़ प्रभावित कनवारा, ब्रम्हाडेरा का डीएम ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों ने डीएम को बताया: वर्ष 2005 में आई थी बाढ़

बांदा, के एस दुबे । डीएम नगेन्द्र प्रताप ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द के ग्राम पंचायत कनवारा व उसका मजरा प्रथामिक विद्यालय ब्रम्हाडेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय कनवारा में ग्रामवासियों से बाढ़ के संबंध में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचने के संबंध में जागरूक किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 में इस क्षेत्र में बाढ़ आयी थी।

बाढ़ प्रभावित कनवारा का निरीक्षण करते डीएम

डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बाढ़ चौकी में तहसील स्तरीय अधिकारियों के नाम व मोबाइल नम्बर सहित आवश्यक सूचनायें दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर को बाढ़ से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जिसमें नावों की व्यवस्था तथा गोताखोर की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावित होने वाली फसल आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए फसलों के बचाव के लिए उपाय किये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान
बाढ़ चौकी की वालपेंटिंग देखते हुए डीएम

अपर जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर इससे बचने के उपायों तथा बाढ़ चौकियों में आवश्यक व्यवस्था कराये जाने के निर्देश तहसील सदर के राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रजत वर्मा, तहसीलदार सदर सहित ग्राम प्रधान कनवारा व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages