कृषि मेला में किसानों को खेती की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

कृषि मेला में किसानों को खेती की दी जानकारी

मूंग-उर्द आदि बीज किट बांटे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कृषि मेला में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेला का शुभारम्भ फीता काटकर हुआ। गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में अतिथियों ने प्रदर्शनी देखी। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ये खरीफ गोष्ठी हो रही है। विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर योजनाओं का लाभ दें। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, फसल बीमा योजना का किसान लाभ लें। प्रशासन से किसानों की फसलों को बढ़ावा देने को कार्य योजना बनाई जाती है। किसानों की फसलों को बचाने को सीडीओ अन्ना गौवंशों को गौशाला में संरक्षित करा रहे हैं। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहले आयें पहले पायें से लें।

 कृषि मेला देखते डीएम के साथ अतिथि।

सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि खरीफ गोष्ठी से किसानों को कृषि वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी दे रहे हैं। किसान लाभ उठायें। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि किसान गोष्ठी में कैसे खेती करें, उसके बारे में जानकारी दी गई है। उपनिदेशक कृषि राजकुमार ने कहा कि जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 340801 हेक्टेयर है। कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल 173802 हेक्टेयर है। खरीफ 88752 हेक्टेयर में होती है। लगभग 46000 हेक्टेयर में औद्यानिक व अन्य फसलें होती हैं। जिले में मात्र 43 फीसदी क्षेत्रफल संचित है। अधिकांश फसलें वर्षा पर आधारित है। उत्पादन, उत्पादकता, कृषि निवेश व्यवस्था, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषक उत्पादक संगठन, खेल तालाब योजना, एकीकृत बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, श्री अन्न योजना आदि के बारे में जानकारी दी। संचालन जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किया। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, वन विभाग, पंचायती राज, महर्षि बाल्मीकि एफपीओ, चुन्नी देवी एफपीओ, जय मां संतोषी बीज भंडार, फ्लोवर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड देहरादून उत्तराखंड, नैनो यूरिया एवं डीएपी आदि विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। जिलाधिकारी व सीडीओ समेत कृषक प्रेम सिंह, जियालाल पटेल, राजकुमार सिंह को नैनो उड़िया देकर प्रोत्साहित किया। उदल, राज बहादुर, मुन्नी देवी, भोला, रामभवन, सत्यनारायण, राजबहादुर, गिरीश, दीप नारायण, नत्थूराम, सविता देवी, पवन कुमार आदि किसानों को श्री अन्न योजना के तहत कोदो सांवा, रागी, ज्वार, बाजरा, मूंग, उर्द आदि मिनीकिट बांटे गये। गोष्ठी में डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, सहायक अभियंता सिंचाई गुरु प्रसाद समेत संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages