मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

सतत संघर्ष का नारा देकर डीआईओ एस कार्यालय में किया प्रदर्शन

  बांदा, के एस दुबे  - दिन गुरुवार25 जुलाई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जनपद के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बांदा में विशाल धरना एवं प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में दिया जा रहा है। उसी क्रम में आज जनपद बांदा में भी धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी लंबित  मांगों  समर्थन में दोपहर 12:00 से धरना प्रारंभ होकर 4:00 बजे तक माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बैठे रहे। शिक्षकों का कहना था कि स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं लंबित हैं।  विशेष कर नई पेंशन स्कीम के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अंश को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने लंबे समय से रोक कर


रखा हुआ है। पिछले वर्ष   जून महीने में शिक्षकों ने धरना दिया था जिससे मात्र कुछ महीनो का सरकारी अंशदान उनके खाते में ट्रांसफर तो किया गया किंतु फिर भी पिछले डेढ़ वर्षो का सरकारी अनुदान अभी भी शिक्षकों के खाते में नहीं भेजा जा रहा है। जिससे जनपद के शिक्षकों में काफी आक्रोश दिखा। इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतनमान, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला शिक्षकों का शोषण, स्थानांतरण की सुगम व्यवस्था, जैसी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक  लामबंद दिखे, उनमें आक्रोश भी दिखा। धरने का नेतृत्व  जिलाअध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग ने किया, जबकि व्यवस्था संचालन जिलामंत्री रमेश चंद्र कर रहे थे। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि काफी लंबे समय से शिक्षकों की जायज मागों को सरकार संज्ञान नही ले रही थी। परिणामस्वरूप प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस धरने का आयोजन करना पड़ा। यदि सरकार अभी भी हमारी मागों का संज्ञान नही लेती तो और भी बड़े आंदोलन किये जायेंगे। जिलाध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि शिक्षक संगठित है, अपनी मांगे माने जाने तक हम हटेंगे नही।  इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य राकेश सिंह पटेल, मनोज मिश्रा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, संगठनमंत्री बृजमोहन सिंह, पूर्व  जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, पूर्व जिला मंत्री राम चन्द्र सोनकर,  अजीत सिंह,     जिलाध्यक्ष व्यावसियिक शिक्षक संघ जितेंद्र सिंह, मंगल प्रसाद, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा प्रधानाचार्य शिव दत्त त्रिपाठी, राजकिशोर शुक्ल, सहित कई सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे। धरने के अंत में शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जीविनि को सौंपा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages