भू-माफियाओं के अवैध अतिक्रमण का शिकार है रूपा तालाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

भू-माफियाओं के अवैध अतिक्रमण का शिकार है रूपा तालाब

राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । प्रदेश सरकार जल संचय को तालाबों का जीर्णोद्धार कर अमृत सरोवर बतौर विकसित करने को भारी भरकम धनराशि खर्च कर रही है। राजापुर तहसील क्षेत्र के रुपौली गांव के रूपा तालाब अतिक्रमण की चपेट में अस्तित्व खो रहा है। गुरुवार को रुपौली गांव के गौरीदत्त त्रिपाठी ने एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा को सौंपे पत्र में कहा कि आबादी से लगे रूपा तालाब में पूरे गांव के मवेशियों को पानी पिलाया जाता है। ग्रामीण तालाब के पानी का प्रयोग करते हैं। पूरे गांव की नालियों का पानी तालाब में जाने से तालाब के भीठो में लैट्रिन टैंक बनने से पानी प्रदूषित हो चुका है। गांव के पशु-पक्षी पानी पीने से बीमार होते हैं। पूरा पानी विषैला हो गया है।

 तालाब में अतिक्रमण की शिकायत करने आया ग्रामीण।

प्रधान की सह पर रूपा तालाब के चारांे ओर भीठों में अवैध अतिक्रमण हो गये हैं। लोगों में अवैध ढंग से कच्चे घर बना लिये हैं। यही तालाब के पानी को प्रदूषित कर रहे हैं। कई बार शिकायत देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही। दबंग-भू-माफिया बुलंद होसलों से आये दिन रूपा तालाब में अतिक्रमण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भीठे में कम्पोस्ट खाद के गड्ढे बनाकर गोबर व कचरा डालते हैं। दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा है। तालाब के आसपास बसे लोगों का जीना दुभर है। गौरीदत्त त्रिपाठी समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से मांग किया कि रूपा तालाब का समस्याओं से मुक्ति दिलायें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages