उप निर्वाचन की तैयारियां समय से पूरी करें : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

उप निर्वाचन की तैयारियां समय से पूरी करें : डीएम

अपने दायित्वों का जिम्मेदार अधिकारी ईमानदारी से करें निर्वहन

एक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानो का होना है निर्वाचन

बांदा, के एस दुबे । जिला निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने गुरुवार को उप निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्वाचन की तैयारियां समय से पूरी करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो प्रभार सौंपा गया है, वह ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में बताया गया कि इस उप निर्वाचन में एक जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत का प्रधान निर्वाचित होना है। उन्होंने पंचायत उप निर्वाचन के लिए निर्वाचित कार्मिकों की व्यवस्था किए जाने व उनका प्रशिक्षण दिनांक 1 अगस्त 2024 को मेडिकल कॉलेज सभागार में दिलाए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी रवानगी स्थल जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू तथा विकासखंड तिंदवारी

बैठक को संबोधित करते डीएम नगेंद्र प्रताप

में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं स्ट्रांग रूम बेरी कटिंग, टेंट वाहनों की पार्किंग अन्य व्यवस्थाएं कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला अधिकारी तिंदवारी व बबेरू को संबंधित ग्रामों में जहां पर पंचायत उप निर्वाचन संपन्न होना है, वहां पर शांति व्यवस्था की बैठक कराए जाने के निर्देश दिए तथा संबंधित खंड विकास अधिकारियों को मतदान पार्टी के जाने का रूट चार्ट व रास्ते आदि को चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के लिए वाहनों की आवश्यक व्यवस्था, मतपत्र, स्टेशनरी तथा मत पेटिकाओं को सुव्यवस्थित किये जाने एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी व व्यवस्थाएं समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित आरओ व एआरओ को निर्देश दिए की निर्वाचन प्रक्रिया आयोग के द्वारा जारी निर्देशानुसार संपन्न कराई जाए तथा पीठासीन अधिकारी की हस्तपुस्तिका एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य निर्देशों का
मौजूद अधिकारीगण

अनुपालन करते हुए शांतिपूर्णढंग से निर्वाचन संपन्न कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि पंचायत उप निर्वाचन को शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित गांव में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ दो पुलिस अधिकारी भी लगाए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मनोज कुमार श्रीवास्तव व उप जिलाधिकारी सहित उप निर्वाचन से संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages