माॅक डि्रल के जरिए बताया, बाढ़ में डूबने से कैसे बचें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

माॅक डि्रल के जरिए बताया, बाढ़ में डूबने से कैसे बचें

केन नदी घाट पर किया गया मेगा माॅक एक्सरसाइज का आयोजन

अपर जिलाधिकारी भी मॉक डि्रल के दौरान रहे मौजूद

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार व उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन एडीएम राजेश कुमार की उपस्थिति में भूरागढ़ के केन नदी घाट पर बाढ़ के समय बचाव किए जाने का मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के समय बाढ़ की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर डूबने से बचाव करने के उपाय के साथ उसको प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भेजे जाने की व्यवस्था की गई। बाढ़ के समय लोगों को बचाव के उपाय के प्रति जागरुक करते हुए, जिन स्थानों पर बाढ़ आ रही है, उन स्थानों को छोड़कर ऊंचे जगहो वाले स्थान में जाने तथा राहत कैंपों में जाने के लिए निर्देशित वजागरूक भी किया गया। बाढ़ के समय बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मोटर बोट, पुलिस, दमकल, डॉक्टरों की टीम सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईl

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी

विश्व ड्राउनी प्रिवेन्सन दिवस के अवसर पर पंडित जेएन पीजी कालेज में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन आपदा प्रबन्धन विभाग के सौजन्य से मनाया गया। इस मौके पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित बैनर, पोस्टर लगाकर जनता को बाढ़ विभीषिका से बचाव के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जाने वाले बाढ़ उपायों के सम्बन्ध में जनता को अवगत कराया गया कि बाढ़ के समय इनको इन विभागों द्वारा किस प्रकार की सुविधायें मुहैया कराई जाएगी। मॉक एक्सरसाइज के मौके पर पंचायतीराज व ग्राम विकास में साफ-सफाई, दवा छिड़कॉव का प्रदर्शन किया गया। बाढ़ से बचाव के बारे में जानकारी करायी गयी। कृषि विभाग द्वारा फसलों के बचाव तथा फसल बीमा सम्बन्धी जानकारी करायी गयी। नगर निकाय द्वारा वर्षा के मौसम में जल निकासी तथा जलभराव रोके जाने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में खाद्यान उपलब्ध कराये जाने तथा लाई, चना, गुड़, माचिस, मोमबत्ती उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी जानकारी करायी। सिंचाई विभाग द्वारा बांधों की सुरक्षा तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के खान-पान तथा टीका एवं अन्य बीमारियों से बचाव के बारे में
मॉक एक्सरसाइज के दौरान टीम के सदस्य

बताया गया। पंडित जेएन कॉलेज की ओर से इन्सीडेंट कमान्ड पोस्ट तथा उत्तर प्रदेश अग्निसमन व आपात सेवायें विभाग द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी करायी गयी। इस मौके पर राजस्व विभाग, सूचना विभाग, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, शिक्षा, जिला पूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पंडित जेएन कॉलेज द्वारा अपने-अपने बैनर / पोस्टर लगाकर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभागीय जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर रजत वर्मा, उप जिलाधिकारी पैलानी द्वारा लगाये गये विभिन्न विभागों के बैनर तथा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। विश्व ड्राउनी प्रिवेन्सन दिवस के अवसर पर मनोज द्विवेदी डीपीसी, श्यामबरन एडीओ, राममूरत ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा उक्त के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। खण्ड विकास अधिकारी बिसण्डा देवेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी शशांक दीक्षित, हर्ष कुमार, ओमप्रकाश पाल आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages