कोचिंग सेंटराें की हुई पड़ताल, बिना मानक मिले तीन सेंटर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

कोचिंग सेंटराें की हुई पड़ताल, बिना मानक मिले तीन सेंटर

किसी की डिग्री का पता नहीं तो कोई नहीं दिखा पाया शैक्षिक अभिलेख

नरैनी, के एस दुबे । जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा कस्बा में संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया जिसमे तीन सेंटर मानक विहीन पाए गए । निरीक्षण की सूचना लगते ही अन्य कोचिंग सेंटर बंद कर भाग गए। अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों की रोकथाम हेतु नामित नोडल अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह व महेश्वर द्वारा कस्बा में संचालित तीन सेंटरों का निरीक्षण किया गया जो मानक विहीन पाए गए । सूचना मिलते ही अन्य कोचिंग सेंटर अपना संस्थान बंद कर भाग गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक रोहित के यहां कक्षा 12 के संचालित कोचिंग को पाया गया अपनी योग्यता बी एस सी मैथ बताया जबकि

कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।

योग्यता एम एस सी होनी चाहिए कोचिंग सेंटर पंजीकृत नहीं है छात्रों के लिए पानी, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है । इसी प्रकार एन एस कोचिंग सेंटर संचालक श्याम दीक्षित द्वारा एम एस सी रसायन विज्ञान बताया गया लेकिन शैक्षिक योग्यता संबंधी कोई अभिलेष नही दिखाएं जबकि कोचिंग का पंजीकरण श्रीमती रानी दीक्षित एमए , डीएड के नाम है जबकि कोचिंग रसायन विज्ञान की संचालित पाई गई । इसी प्रकार जे के क्लासेस कोचिंग सेंटर कालिंजर रोड संचालक जुगुल किशोर का पंजीकरण नही है कक्षा 9 वा 10 के छात्रों को पढ़ाते पाया गया बैठने की व्यवस्था मानक से अधिक पाया गया इनकी शैक्षिक योग्यता बी एस सी मैथ है जब कि एम एस सी होना चाहिए कोई भी अभिलेश नही दिखाएं गए । सेंटर में पानी, शौचालय व अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं है। नोडल अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जाएगी, इसके बाद कार्रवाई होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages