अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक निर्देश
किसानों को न होने पाए पानी की कमी, धान रोपाई न हो बाधित
बबेरू, के एस दुबे । हालांकि इंद्रदेव मेहरबान हैं, लेकिन समय से बारिश न होने की वजह से किसानों को धान रोपाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने समगरा पंप केनाल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही केनाल में ही अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंप केनाल से किसानों को पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए ताकि किसी भी दशा में धान की रोपाई बाधित न हो। इसके साथ ही तमाम समस्याओं को भी जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुना।
![]() |
| समगर पंप केनाल में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल |
गौरतलब हो कि समगरा पंप केनाल से सैकड़ों गांवों के किसानों को पानी की आपूर्ति की जाती है। इस पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई करता है और फसल उगाता है। इन दिनों बारिश तो हो रही है, लेकिन समय के मुताबिक पानी न मिलने की वजह से किसानों को धान रोपाई में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने समगरा पंप केनाल का निरीक्षण किया। किसानों को समय से पानी देने के निर्देश दिए।
![]() |
| समगरा पंप केनाल का निरीक्षण करते हुए जिलापंचायत अध्यक्ष |
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि वर्तमान में धान के पौध की रोपाई हो रही है। किसानों को पानी समय से पानी दिया जाए ताकि धान रोपाई में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता केन कैनाल विनय कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता लघु डाल, सारिका सिंह, अवर अभियन्ता केन कैनाल चंद्रप्रकाश, दिलीप सिंह, सींच पयवेक्षक कुलदीप मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment