ऑक्सीजन मास्क लगाकर दिया वृक्षारोपण का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 8, 2024

ऑक्सीजन मास्क लगाकर दिया वृक्षारोपण का संदेश

फतेहपुर, मो. शमशाद । भोजन जनसेवा समिति ने सोमवार को चित्रांशनगर स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पौधे रोपित किए। हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के लोग आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनिया भर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। आधुनिकता में जीवन जीना गलत नहीं है परंतु प्राकृतिक को भूल जाना ये भी सही नहीं है इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होगा, क्योंकि लगातार वातावरण दूषित हो

आक्सीजन मास्क लगाकर पौधरोपण का संदेश देते समिति के सदस्य।

रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं जो जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं। साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। जिसको हम अभी समझ जाएं तो बहुत ही अच्छा होगा अन्यथा आने वाली परिस्थितिया और अधिक कष्टनीय होगी। विद्यालय प्रांगण में फलदार छायादार वृक्ष रोपित करते हुए कुमार शेखर द्वारा मुंह में ऑक्सीजन मास्क लगाकर यह संदेश दिया गया कि अधिक से अधिक हम यदि वृक्ष रोपित करते हैं तो हमें कृतिम ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होगी। जितने अधिक से अधिक वृक्ष होंगे तो हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन मिलती रहेगी और आगे भी स्थान चयनित कर संस्था के द्वारा वृक्ष रोपित किए जाएंगे। इस मौके पर कुमार शेखर, आचार्य राम नारायण, आदित्य सिंह, गुनगुन आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages