दबंगों के कहर से पलायन करने को मजबूर परिवार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

दबंगों के कहर से पलायन करने को मजबूर परिवार

बांदा, के एस दुबे । विगत दिवसों में एक मामला प्रकाश में आया है कि ग्राम पंचायत सहेवा के अंश मजरा गौरी का पुरवा पुलिस चौकी खुरहड ब्लॉक महुवा के निवासी प्रजापति परिवारों को अपने घर के बाहरी दीवार पर पलायन का एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित करते हुए लिखा कि, दबंगों के डर से यह मकान बिकाऊ है, योगी जी बचाओ दबंगों से। पर्चा चिपका कर ताला बंद कर पलायन किया। वहीं दोनों बगल में पीछे रहने वाले दबंग पड़ोसी जो प्रभुता संपन्न,शक्तिशाली,दबंग परिवारों के द्वारा,पूर्व में भी शक्ति प्रदर्शन के साथ जमीन को बिक्रय करने के लिए मजबूर कर,निजी गृह छोड़ पलायन के लिए मजबूर किया गया था। सूत्रों की माने तो सर्व प्रथम सिधुवां पुत्र दुर्जा,सुरजा पुत्र दुर्जा को स्थानीय पड़ोसी दबंगों के द्वारा भी आनन फानन में जमीन बेच मकान छोड़ पलायन के लिए बाध्य किया गया था।उक्त शक्तिशाली लोगों के द्वारा पुनः प्रजापति परिवार के दूसरे भाई श्याम सुन्दर पुत्र दशरथ के साथ भी अत्याचार कर पलायन के लिए मजबूर किया गया। और पीड़ित प्रजापति परिवार को

पलायन के लिए मजबूर परिवार

निजी पुश्तैनी आवास छोड़ पलायन करना ही पड़ा। पीड़ित प्रजापति परिवार जान बचा कर अपनी पत्नी बच्चों के साथ ग्राम पंचायत बिलबई के मजरा निजामत पुरवा में किराए का मकान लेकर रहने लगे हैं। पीड़ित प्रजापति परिवार ने बताया कि उक्त यादव परिवारों के द्वारा हमारे पुश्तैनी मकान व जमीनों पर कब्जा करने की नियत से हमारे परिवारों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। हमारे एक परिवार को जमीन बेचने के लिए मजबूर किया गया, जिससे वो जान बचाकर यहां से पलायन कर गए। अब यही यादव परिवारों के द्वारा मेरी पुत्री,पत्नी को भी प्रताड़ित किया गया है। जिसका संज्ञान थाना गिरवा प्रभारी को दिया,मुकदमा दर्ज भी किया गया, लेकिन कार्यवाही प्रगति शून्य होने पर शक्तिशाली दबंग लोगों के हौसले बरकरार है। पैसे की हनक और प्राप्त राजनीतिक संरक्षण के चलते। कोई कार्यवाही थाना प्रभारी/पुलीस ने नहीं की। अजीज़ आकर मै अपनी सयानी लड़की और पत्नी की इज्जत बचाकर लड़के सहित पलायन कर निजामत पुरवा में किराए के मकान में रहने को मजबूर हूं। मेरे बन्द पड़े मकान को भी दबंग यादव लोग क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। वाह रे योगी आदित्यनाथ जी का शासन नाम बड़े और दर्शन छोटे होने की कहावत को पूरी तरह से चरितार्थ कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages