गत वर्षों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वालों को मिली जिम्मेदारियां
फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के बांदा रोड स्थित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024-25 का अलंकरण समारोह मनाया गया। कक्षा 9 एवं 11 के बच्चे जिन्होने गत वर्षों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया उन्हें बैज देकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। कक्षा 11 से सुयश बाजपेयी को हेड ब्वाय एवं मानवी ठाकुर को हेड गर्ल बनाया गया। इसके अतिरिक्त आद्या गुप्ता एवं मानस तिवारी को रोज़ हाउस, आराध्या गुप्ता एवं अंश कुमार दुबे को वायलेट हाउस, नंदिनी सिंह एवं शाश्वत बाजपेयी को सनफ्लावर हाउस तथा गुड़िया मौर्य एवं युवराज सिंह को आइरिस हाउस का कैप्टेन बनाया गया। विद्यालय के कक्षा 9 तथा 11 में पढ़ने वाले अन्य छात्र एवं छात्राओं को काउंसलर की
![]() |
| गुरूजनों के साथ विद्यालय के चयनित छात्र। |
जिम्मेदारियां दी गयीं। हेड ब्वॉय सुयश बाजपेयी ने सभी कैबिनेट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूर्ण शुचिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने सभी कैबिनेट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी एवं उनके कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सभी कैबिनेट मेम्बर्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं। विद्यालय के चेयरमैन बिन्दा सिंह एवं अकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने अपने प्रेषित वक्तव्य में सभी बैज धारकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


No comments:
Post a Comment