कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने पूर्व सैनिक का किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने पूर्व सैनिक का किया सम्मान

फतेहपुर, मो. शमशाद । कारगिल विजय पर भारतीय सैनिकों द्वारा अदम्य वीरता एवं शौर्य का प्रदर्शन कर भारत माता को विजय दिलाने वाले वीरों के सम्मान में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने राधानगर निवासी कारगिल युद्ध में अपनी अभूतपूर्व वीरता का प्रदर्शन करने वाले भूतपूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार दीक्षित को सम्मानित किया।

पूर्व सैनिक को सम्मानित करते कांग्रेसी।

जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि देश की सीमा पर दिन रात अपनी जान हंथेली में लिऐ हमारे देश का जवान हमारी रक्षा कर रहा है निश्चित ही वह पूजनीय है। आज का दिन हमारे लिए गौरवमई है। जिसका आंकलन कर पाना संभव नहीं है। हृदय से उन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिन्होने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी अपने उद्बोधन में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश को विजय की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष महेश द्विवेदी, संगठन प्रभारी राजन तिवारी, जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश वासियों को विजय दिवस की बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages