प्रशिक्षण व रोजगार गुणवत्ता की जांच समिति बनाकर करें : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

प्रशिक्षण व रोजगार गुणवत्ता की जांच समिति बनाकर करें : डीएम

स्किल प्राप्त युवकों को औद्योगिक अधिष्ठानों में दिलाएं अप्रेंटिसशिप

फतेहपुर, मो. शमशाद । कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अनुश्रवण की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने केंद्र प्रोषित योजनाएं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, राज्य पोषित योजना स्टेट स्किल डेवलपमेंट, नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम, प्रोजेक्ट प्रवीन, जिला कारागार प्रशिक्षण से सबद्ध सस्थाओं की बिंदुवार प्रगति समीक्षा की। 

बैठक में भाग लेतीं डीएम सी. इन्दुमती व अन्य।

उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने वाली संस्था पोषिष्ट स्किल अग्रनाइजेशन, जीरो0टू0स्पा सैलून प्राइवेट लिमिटेड से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने कहा कि संस्थाएं संचालित कोर्सा में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार युवक व युवतियों का नामांकन कराते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण निर्धारित समय से पूर्ण कराते हुए रोजगार दिलाएं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं में संचालित कोर्सा में दिये जा रहे प्रशिक्षण व रोजगार की गुणवत्ता की जाँच समिति बनाकर करें और सूचना रिपोर्ट से भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कर रहे युवक व युवतियों के नाम, मोबाइल नंबर, पता सहित सूची भी उपलब्ध कराएं। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत स्किल प्राप्त युवकों को औधोगिक अधिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप दिलाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले को समयबद्धता के साथ प्रशिक्षण दें। प्रशिक्षण के दौरान फोटोग्राफी कराकर उपलब्ध करायी जाये। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ संख्याधिकारी, डीसीएनआरएलएम, प्रधानाचार्य आईटीआई, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला सूचना अधिकारी सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages