राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण-डीआईजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 6, 2024

राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण-डीआईजी

 रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

‘‘डीआईजी द्वारा सदर तहसील उरई परिसर में महाअभियान के तहत किया वृक्षरोपण”

झांसी - आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद जालौन के सदर तहसील उरई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया राजस्व, भूमि विवाद के मामले में थाना पुलिस व राजस्व


की संयुक्त टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर विवादों का नियमानुसार त्वरित एवं वैधानिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।मौके पर टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिये रवाना भी किया गया डीआईजी झाॅसी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हुई जनशिकायतों के निस्तारण हेतु थाना पुलिस को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए,

इसके उपरान्त शासन द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत डीआईजी झाॅसी महोदय  द्वारा उरई तहसील परिसर में वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages