पहाडी थाने के चौकीदार ने की आत्महत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

पहाडी थाने के चौकीदार ने की आत्महत्या

पहाड़ी/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पहाड़ी कस्बे के रवि (25) पुत्र विश्वनाथ आरख थाने में चैकीदार पद पर तैनात था।  कल शाम घर से बाजार घूमने की बात कहकर निकला था। रात आठ बजे तक घर न पहुंचने पर बडे़ भाई अनिल खोजबीन करने निकला तो पड़ोसी के मोबाइल पर फोन से बताया कि वह रवि बोल रहा है। घर-परिवार का ख्याल

 मृतक की फाइल फोटो।

रखना। उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन मृतक के बताये स्थान पर पहुंचे। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गये। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर हुआ। इलाज दौरान रवि की मृत्यु हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। मृतक मिलनसार व शांतप्रिय था। रवि की मौत से मोहल्ले में शोक फैला है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages