चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को जल जीवन मिशन के तहत सिलौटा, चांदीबागर, रैपुरा में हो रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि चांदीबांगर, सिलौटा मुस्तकिल, रैपुरा भारत सरकार ने सिलौटा में 59, चांदीबांगर में 286 व रैपुरा में 71 गांव जल जीवन मिशन से आच्छादित किये जायेंगे। बुधवार को देर शाम कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कार्यदाई संस्था व टीपीआई को निर्देश दिये कि जो ओएसटी कार्य शेष हैं, उसे सितंबर तक मैनपॉवर बढाकर पूरा करें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि माइक्रो प्लान बनाकर दें, ताकि वे निरीक्षण कर सकें। उन्होंने एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिये कि सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को जोन में बांटकर कार्य करायें, ताकि कार्य में प्रगति हो। कोई भी समस्या हो तो बतायें। संबंधित एसडीएम से निराकरण करायें। सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिया कि शासन की गाइडलाइन अनुसार कार्य करें।
![]() |
| समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम। |
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि जो लक्ष्य दिया जा रहा है, वहां नियमित पानी आपूर्ति करायें। छोटे-छोटे मजरे में भी पानी पहुंचायें। इंटेकवेल, सीडब्ल्यूआर के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिये कि कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पानी की गुणवत्ता की जानकारी ली। कहा कि जहां पाइप बिछ गई हैं, वहां पानी की आपूर्ति नियमित करें। पानी का नमूना लेते रहें। जिन सड़कों की पाइप लाइन डालने में खुदाई हुई है, मैन पावर बढ़ाकर दुरुस्त करायें। कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि जिले में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में पानी की समस्या है, निदान को ये कार्य तेजी से करायें। कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य शासन की मंशानुसार होनी चाहिए। बैठक में एडीएम नमामिगंगे श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव, एक्सईएन जल निगम आशीष कुमार भारती, एक्सईएन विद्युत/यांत्रिक जल निगम ग्रामीण सुमित कुमार, टीपीआई अभय नारायण दीक्षित, सहायक अभियंता महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment