कांगेसियों ने सांसद का किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 7, 2024

कांगेसियों ने सांसद का किया स्वागत

इंडिया गठबंधन की प्रदेश में बनेगी सरकार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में इंडिया गठबंधन/सपा सांसद श्रीमती कृष्णा देवी/शिवशंकर पटेल का स्वागत धतुरहा चैराहा स्थित रेस्टोरेंट हाल में हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सांसद को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल का अवधेश करवरिया ने माला पहनकर स्वागत किया। रविवार को स्वागत की कड़ी में मौजूद कांग्रेसियों ने सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वे सबके बीच की हैं। जहां जरूरत समझें, वे हमेशा संघर्ष को खड़ी रहेंगी। जिस तरह जनता जनार्दन व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने सफलता दिलाई है, वे हमेशा सुख-दुख में खड़ी रहेंगी। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं का सांसद ने आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर राहुल गांधी के

सांसद का स्वागत करते कांग्रेसी।

हाथों को मजबूत कर इंडिया गठबंधन की 2027 में प्रदेश में सरकार बनानी है। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि सभी लोगों की मदद से इंडिया गठबंधन प्रदेश में सरकार बनायेगी। पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडे ने सांसद को कामतानाथ की चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सत्यनारायण कोल, जिला सचिव विजयमणि त्रिपाठी, राजेश पटेल, राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अवधेश, राकेश, हेमराज त्रिपाठी, शिवगुलाम वर्मा, मेनका कोल, बोधन, कालीचरण राजपूत, तीरथ सिंह, राम त्रिपाठी, राम अवतार, रणजीत सिंह, सविता पाल, अजीत कुमार शुक्ला, अरुणेंद्र मिश्रा, शिवशंकर खंगार, कामता द्विवेदी, दिवाकर त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, भोला नामदेव, कंचन पटेल, प्रदीप पटेल, कमलाकांत शुक्ला, चुनबाद प्रसाद, रामेश्वर गौतम, गिरिजा देवी, उधो विश्वकर्मा, कुलदीप मिश्रा, धीर सिंह, रामस्वरूप पटेल, महेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages