उप चुनाव में मतदाताओं ने दिखाई जागरूकता, 53 फीसदी पड़े वोट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 6, 2024

उप चुनाव में मतदाताओं ने दिखाई जागरूकता, 53 फीसदी पड़े वोट

मतदान में सुबह दिखी तेजी, दोपहर में बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा

अधिकारियों ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बांदा, के एस दुबे । एक जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचयत सदस्य और चार ग्राम प्रधानों के लिए मंगलवार को उप चुनाव के हुए मतदान में 53 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह मतदान की गति तेज रही, दोपहर के समय मतदान केंद्रों में सन्नाटा नजर आया। तीन बजे दिन से एक बार फिर मतदान की रफ्तार तेज हुई। मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। किसी भी पोलिग बूथ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। गौरतलब हो कि चार ग्राम प्रधानों, एक जिला पंचायत सदस्य और दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे। बीमारी और अन्य कारणों से इन पदों पर काबिज लोगों का निधन हो गया था।

पोलिंग बूथ में मतदाताओं की लगी लंबी लाइन

इसके बाद से ही उप चुनाव कराए जाने की योजना बनाई गई थी। मंगलवार को ग्राम पंचायत सांड़ी, बदौली, मरका और अमलोर गांव में मतदान हुआ। इसी तरह वार्ड चार बबेरू में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी वोटिंग हुई। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए भी बबेरू में ही मतदान करया गया। सुबह के समय मतदाता अपने घरों से निकले और पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। दोपहर के समय पोलिंग बूथों में सन्नाटा नजर आया। दोपहर बाद तीन बजे एक बार फिर से मतदान में तेजी आई। बीच-बीच में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिम्मेदार अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से 53 प्रतिशत वोट पड़े।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages